माँ बाप
माँ बाप,ये दो शब्द् , ये दो इंसान, मेरी जिंदगी हैं। माँ बाप हैं तो ज़िन्दगी है, खुशियाँ हैं, जीवन का महत्व है, अपने अस्तित्व का आनंद है।
ये दो इंसान हमारे बचपन से हमारे साथ होते हैं। हमारी माँ जो हमें 9 महीने अपने पेट में रखती है। उसका सारा जीवन अपने बच्चों के लिए समर्पित होता है। और दूसरी और पिता जो अपना जीवन सिर्फ अपने बच्चों के लिए जीता है। अपनी बात करूँ तो माँ बाप को हमेशा यही कहते सुना है, के हमारे बच्चे हमारी पूंजी हैं। इन्ही से हमारा सब कुछ है।
जीवन का ये सफ़र हमारे माँ बाप आसान करते हैं। बचपन से ही हमें हर बूरी चीज़ से बचाते हैं। हमारी हर ख्वाहिश, हर तमन्ना को पूरा करते हैं। हमारी ख़ुशी ही उनकी ख़ुशी बन जाती है। हम बच्चे भी अपने माता पिता को सबसे अच्छा या बेस्ट मानते हैं। ये तो सत्य ही है, हर बच्चे के लिए उसके माता पिता सबसे श्रेष्ठ होते हैं। एक वो ही तो हैं, जिन्होंने हर कदम पे हमें संभाला है। हम गिरे हैं तो हमें हौंसला देकर आगे बढ़ाया है। हमारी गलतियों को सुधारा है, हमारे जीवन को निखारा है।
लेकिन हम बच्चे भी कभी कभी उनके इस समर्पण को भूल जाते हैं। उनके अथक प्रयासों की कीमत को समझ नहीं पाते। कभी कबार उनके रूखे बर्ताव के पीछे छीपे प्रेम के भंडार को देख नहीं पाते। जाने अनजाने में उनको ठेस पहुंचाते हैं। उनका अपमान कर बैठते हैं , जो कि उचित नहीं। जब हम बड़े होते हैं, हमें कभी कभी ऐसा भी लगता है कि हमारे माँ बाप हमें नही समझते। हमारे विचार, हमारी भावनाएं वो समझ नहीं पाते। अपनी कहूँ तो मुझे भी ऐसा ही लगता था। पर हम जैसा सोचते हैं, कभी कभी परिस्तिथि वैसी नहीं होती। समय के साथ हमें अंदाज़ा हो जाता है के हमारे पूरे जीवन में हमारे साथ यदि कोई रहेगा तो वो हमारे माँ बाप होंगे। हम उन्हें कितनी भी पीड़ा पहुंचाए, लेकिन अगर हम पर कोई भी विपदा आई तो हमारे माँ बाप ही हमारी रक्षा करेंगे। ये सत्य है।
अपनी ज़िन्दगी के कुछ किस्से बाँटना चाहूंगी--
* जब मैं स्कूल में थी, मेरे रिजल्ट वाले दिन पापा हमेशा खुश नज़र आते थे। स्कूल में कुछ साल मेरा रिजल्ट बहुत बुरा रहा लेकिन मेरे पापा हर बार रिजल्ट देख कर आते हुए हमें कुछ अच्छा खिलाने पिलाने ले जाते थे। कभी आइसक्रीम तो कभी हमारी मन पसंदीदा चाट। तब मुझे समझ नहीं आता था के पापा मुझे डांटते क्यूँ नहीं। ना ही उन्होंने कभी पढ़ाई पर दबाव डाला।
आज मैं उन बातों को समझ पाती हूँ। उनके इस भाव का महत्व जान पाती हूँ। मेरे पिता ने पढाई सिर्फ दसवीं तक ही की है। उनकी पढ़ने में बहुत रूचि थी, लेकिन परिवार की कुछ दिक्कतों की वज़ह से वो आगे नहीं बढ़ पाए। उनकी तमन्ना थी के उनके बच्चे पढ़ें और आगे बढ़ें। इसलिए हमारे पैदा होने के बाद वो हमें शहर ले आए। शहर में आना एक बहुत बड़ी चुनौती थी। काम भी ढूँढना था और रहने के लिए ठीकाना भी। पापा ने हमे शुरू से ही शहर के सबसे अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवाया। कभी कभी फीस के पैसे नहीं होते थे, पर मेरी कभी भी फीस लेट नहीं हुई। स्कूल ट्रिप पर जाने के लिए भी पैसे मिल जाते थे। अच्छा खाना, अच्छा पहनावा और हर ऐश और आराम मिला मुझे। आज तक किसी भी चीज़ की कमी महसूस ही नहीं हुई। पापा ने भी कई बार नए नए काम शुरू किये पर कम पढ़ा लिखा होने के कारण, अच्छी जॉब नहीं मिल पाती थी। उन्होंने अपने अब तक के जीवन में बहुत बार हार का सामना किया है, बहुत बार, और इस बात की मैं गवाह हूँ। परंतु उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
शायद इसलिए ही वो हमें रिजल्ट के लिए नहीं डांटते क्योंकि उन्होंने खुद हार का सामना कई बार किया है। उन्हें हार की कीमत भी पता है और हार कर उठने वाला जोश भी। इसलिए वो हमेशा चाट के बहाने हमारा होंसला बढ़ाते थे। उन्हें डर था के कहीं मैं दुखी न हो जाऊं, कम मार्क्स की वजह से निराश न हो जाऊं। और आज उनके होंसले की ही बदौलत आज मैं क्लास की टोपर हूँ।
और ऐसे बहुत किस्से हैं, जिससे मुझे मेरे माँ बाप से प्रेरणा मिलती है, उनका मेरे जीवन में महत्व और बढ़ जाता है। कभी दूसरे ब्लॉग में आप लोगों से मैं शेयर करुँगी।
आखिर में यही कहूँगी के माँ बाप है तो जीवन की सारी खुशियाँ है, जीवन का एक मकसद है। अपने माँ बाप की भावनाओं का ख्याल रखें। उनको आप पर गर्व हो, कुछ ऐसा करके दिखाएँ। जीवन और मधुर प्रतीत होगा।☺
Mother and father, these two words, these two humans, are my life. If they are around, there is life, there is happiness, the importance of life is there, the joy of our existence.
These two humans have been with us since our childhood. Our mother who keeps us in her womb for 9 months. Her entire life is devoted to her children. And father who lives his life only for his children. When speaking about myself, I have always heard the parents saying that our children are the most valuable for us. We have everything from them.
Our parents make this journey of life easy. They protect us from every bad thing since childhood. They fulfill our every wish, every desire. Our happiness becomes their happiness. We children also consider our parents as the best. This is true, one's parents are the best for every child. They are the one who handled us at every step. If we have fallen, they have encouraged to try better next time. Our mistakes have been corrected, our lives have improved.
But we children also sometimes forget this dedication of them. We do not understand the value of their untiring efforts. Sometimes we fail to see the store of love printed behind their rude behavior. Knowingly or unknowingly we hurt them, insult them, which is not right. When we grow up, we sometimes feel that our parents do not understand us. They do not understand our thoughts, our feelings. I also used to think the same. But sometimes the situation is not what we think. Over time, we get a sense that if there will be anyone with us in our entire life, they will be our parents. No matter how much we hurt them, if any calamity comes upon us, only our parents will protect us and that's true.
I would like to share some stories of my life--
*When I was in school, my father always looked happy on my result day. My result in school was very bad for a few years, but my father used to take us to feed us something good every time he came to see the result. Sometimes ice cream and sometimes our favorite chaat. Then I could not understand why father would not scold me. Nor did he ever pressurize me for studies.
Today, I can understand those things. I know the importance of this gesture. My father has studied only till tenth standard. He was very interested in reading, but he could not progress due to some family problems. He wanted his children to read and move forward. So after we were born, he brought us to the city. Coming into the city was a big challenge. Work was also to be found and living to be fixed. Papa got us enrolled in the best school in the city right from the beginning. Sometimes there was no money for fees, but I never got late. Money was also available to go on school trips. Good food, nice dressing and every ash and comfort I got. Till today, there is no lack of anything. Father also started many new works many times but due to being less educated, he could not get a good job. He has faced defeat many times in his life so far, many times, and I am witness to this. But he never gave up.
It is probably because he do not scold us for the result because he himself has faced defeat many times. He also knows the importance of failure.Therefore, he always used to increase our spirits . He was afraid that I should not be sad, I should not be disappointed because of low marks. And today only because of his encouragement, today I am the class topper.
And there are many stories from which I get inspiration from my parents, their importance increases in my life. I will share with you guys in another blog sometime.
In the end, I will say that if you have parents, you have all the happiness of life, there is a purpose of life. Take care of your parents' feelings. Make them proud. Life will seem more sweet.🤗



Comments